Income Tax Aadhaar-Pan Link Last Date : इन्कमटैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा जारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन के माध्यम से सभी इंडियन रेसिडेंट्स को सूचित किया गया था की 30 जून, 2023 तक अपना पैन-आधार कार्ड को जरूर से लिंक करा ले, डिपार्टमेंट के मुताबिक यह डेट अंतिम मानी जाएगी। देखा जाए तो इससे पहले भी कई बार इन फाइनल डेट्स को बढ़ाया भी जा चुका है अब देखना यह है की क्या इस बार भी पहले की तरह डेट आगे बढ़ेगी या नहीं।
क्या होगा अगर नहीं कर पाएं लिंक
सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक कोई भी इंडियन रेजिडेंट अगर 30 जून, 2023 तक अपना पैन-आधार लिंक करा लेता है तो उसको डिपार्टमेंट को 1000/- की फीस ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा। अगर किसी कारणवश आप अपना कार्ड लिंक करना भूल गए तो लास्ट डेट के बाद से यह कार्ड अमान्य हो जायेगा और आप इस कार्ड को यूज़ नहीं कर पाएंगे।
कौन सी सुविधाएं हो जाएगी बंद
- किसी भी प्रकार का टैक्स रिफंड नहीं मिलेगा।
- कोई भी ब्याज़ उन रिफंडस पे नहीं दिया जायेगा।
- टैक्स कलेक्ट और टैक्स डेडक्ट ज्यादा परसेंट पे चार्ज किया जायेगा।
कैसे कराएं लिंक
- अपने आधार-पैन को लिंक करने के लिए आपको Income Tax की ऑफिसियल वेबसाइट – https://www.incometax.gov.in/ पर जाना होगा।
- उसके बाद होमपेज पे आपको पैन-आधार लिंक वाले ऑप्शन को क्लिक करना होगा।
- फिर आपको अपना पैन नंबर डालना होगा।
- पैन नंबर डालने के बाद आप को फीस का पेमेंट करना होगा।
- फीस जमा होने के पश्चात आपको अपना आधार नंबर डालकर सबमिट करना होगा और फिर डिपार्टमेंट वेरीफाई करके आपका पैन-आधार लिंक कर देगा।
पेमेंट के दौरान दिक्कते
कुछ लोगो का कहना है की जब वो अपना पेमेंट कर रहे थे तो कुछ सर्वर में दिक्कत के कारण पेमेंट फेल हो रहा था। तभी डिपार्टमेंट ने अपने ट्विटर हैंडल पे जानकारी देते हुए बताया है की हम इस समस्या को गंभीरता से देख रहे है और ज्यादा लोड की वजह से कुछ यूजरस को दिक्कत हुई होगी आप अपना पेमेंट ट्राई करते रहे।
कहाँ से कराएं कार्ड लिंक
वैसे तो आजकल सभी के पास मोबाइल और लैपटॉप की सुविधा है। लेकिन जिन लोगो के पास ये सुविधा नहीं है तो वो लोग किसी भी CSC सेंटर/जान सुविधा केंद्र पे जाकर अपना पेमेंट देकर आधार-पैन लिंक करा सकते है।
FAQ’s
पैन-आधार के लिंक कराने की लास्ट डेट क्या है?
पैन-आधार के लिंक करने की लास्ट डेट 30 जून, 2023 निर्धारित की गयी है।
क्या अपने आप भी कर सकते है पैन-आधार लिंक?
जी हां बिलकुल आप भी अपने आप घर बैठे कर सकते है। पैन-आधार कार्ड को लिंक बस जरूरत होगी एक लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन की।
क्या पैन-आधार लिंक करने की डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है?
अभी तक किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी डिपार्टमेंट द्वारा नहीं दी गयी है।
क्या इसका प्रभाव नए पैन कार्ड पे भी पड़ेगा?
जी नहीं, जो लोग अपना नया पैनकार्ड बनवाना चाहते है वो आराम से किसी भी जन सेवा केंद्र पे जाकर बनवा सकते है नए पैनकार्ड को बनाते समय ही आधार-पैन लिंक कर दिया जाता है।