Match Fixing News – कैप्टन कूल कहे जाने वाले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने एक आईपीएस संपत कुमार के खिलाफ मैच फिक्सिंग के मामले में अवमानना का केस दर्ज कराया था। कोर्ट में चल रहे मामले को लेकर अब एक नया अपडेट आया है। जिसमें कोर्ट ने 31 अगस्त तक सभी दस्तावेजों को पेश करने का आदेश दिया है।
Must Read
- Sunny Leone ने महेश भट्ट को लेकर किया ये चौंका देने वाला खुलासा, 11 साल बाद खुलासा करने की जुटाई हिम्मत
- Haryanvi Dance: मनीषा के ठुमकों के आगे सपना चौधरी भी फेल, वीडियो हो रहा जमकर वायरल
Match Fixing News | क्या है नया अपडेट

कोर्ट की ओर से ये आदेश दिया गया है कि दोनों पक्ष 8 मार्च साल 2014 को सिंगल बेंच के फैसले और उससे जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स को पेश करे। बता दें कि धोनी के वकील ने अपनी दलील में ये कहा है कि- संपत कुमार की ओर से धोनी पर लगाए गए आरोप बहुत ही निंदनीय है। संपत कुमार एक रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी हैं, भला उन्हें ऐसा करने से क्या मिलेगा।
क्या था पूरा मामला
दरअसल, ये पूरा मामला साल 2013 में हुए इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी से जुड़ा हुआ है। जिसमें इस केस की जांच आईपीएस संपत कुमार उस वक्त कर रहे थे। उसी वक्त संपत कुमार ने एमएस धोनी के खिलाफ टिप्पणी की थी। उनका कहना था कि मैच फिक्सिंग में धोनी भी शामिल थे। इसके बाद एमएस धोनी ने साल 2014 में उस वक्त के आईजी रहे संपत कुमार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। ये मुकदमा मद्रास हाईकोर्ट में दायर किया गया। धोनी ने अदालत से हर्जाने के तौर पर 100 करोड़ रुपए का भुगतान करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया था।
वहीं, 18 मार्च 2014 को कोर्ट ने अंतरिम आदेश में संपत कुमार पर धोनी के खिलाफ बयान देने से रोक लगा दी थी। इसके बाद भी संपत कुमार ने कथित तौर पर सुप्रीम कोर्ट के पास हलफनामा दायर किया, जिसमें न्यायपालिका और मामले में राज्य के वरिष्ठ वकीलों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। धोनी ने अपनी याचिका में संपत के बयानों का भी जिक्र किया है। इसके बाद से अभी तक ये मामला कोर्ट में चल ही रहा है।
वैसे आपको बता दें कि धोनी की टीम 5 बार आईपीएल चैंपियन रह चुकी है।