Indian Post GDS Result – जिन उम्मीदवारों ने India Post GDS 2023 के लिए आवेदन किया था और अपने रिजल्ट का इंतजार कर रह थे, उनके लिए एक गुड न्यूज है। भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर जाकर चेक कर सकते हैं।
बता दें कि इंडिया पोस्ट ने 12828 ग्रामीण दैनिक सेवा ऑनलाइन इंगेजमेंट स्पेशलड्राइव पदों की भर्ती निकाली गई थी। ये भर्ती पूरे भारत में निकाली गई थी। इंडिया पोस्ट ने जीडीसी की मेरिट लिस्ट सर्कल वाइज तैयार की है। बता दें कि पहली मेरिट लिस्ट के लिए कटऑफ हर राज्य के अलग-अलग होती है। ये लिस्ट उम्मीदवारों के कक्षा 10वीं के अंकों पर निर्धारित है। जीडीसी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन मेरिट लिस्ट और डीवी यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। मेरिट लिस्ट के अनुसार शॉर्टलिस्ट किये उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसके लिए उन्हें डाकघरों में उपस्थित होना होगा। दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 2 राउंड में किया जाएगा। जारी रिजल्ट नोटिस के मुताबिक चयनित उम्मीदवारों को 17 जुलाई 2023 से पहले बताए गए डिवीजनल हेड के सामने ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स प्रस्तुत करने होंगे।
Check First Merit List 2023
- इंडिया पोस्ट की आधिरकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर आप कैंडिडेट्स कॉर्नर पर जाएं।
- यहां, ‘GDS 2023 Schedule-I Shortlisted Candidates’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने राज्य की शॉर्टलिस्ट पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर पीडीएफ लिस्ट खुल जाएगी, इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मार्क्स चेक करें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
वैसे आपको बता दें कि इस पोस्ट के लिए 18 से 40 साल तक के उम्मीदवारों का आवेदन लिया गया था। जिसमें उम्मीदवारों का मैथ्स और इंग्लिश के साथ 10वीं पास होना जरुरी रखा गया था। इतना ही नहीं इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को लोकल लैंग्वेज आना भी जरूरी रखा गया था।
अगर इस बार आप ये मौका चूक गए हैं तो अगली बार ध्यान रखिएगा, क्योंकि ये उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो अपने गांव या कस्बे में ही रहकर एक अच्छी नौकरी करना चाहते हैं।