|       |

अगले सप्ताह लॉन्च होंगे ये दो दमदार स्मार्टफोन, जाने नाम और फीचर्स

|       |

आगामी सोमवार, 23 अक्टूबर को, वीवो ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y200 5G लॉन्च करने की योजना बनाई है

|       |

यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 4th Gen 1 चिपसेट, 4,800mAh बैटरी और 44W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

|       |

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए, इसमें रियर में डुअल कैमरा सेटअप भी होगा, जिसमें 'ऑरा लाइट' (रिंग एलईडी लाइट) शामिल है। 

|       |

Vivo Y200 5G की कीमत और लॉन्च ऑफर 31 अक्टूबर तक घोषित की जाएगी।

|       |

इसी सप्ताह, चीन में Xiaomi 14 सीरीज़ का लॉन्च होने जा रहा है। 

|       |

 इस सीरीज़ में Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro शामिल हैं, जिनमें दोनों ही Leica Summilux लेंस के साथ लेटेस्ट कैमरा टेक्नोलॉजी से लैस होंगे।

|       |

Xiaomi 14 में ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप होगा, जबकि Xiaomi 14 Pro में Sony IMX989 सेंसर की उम्मीद है।

|       |

इन दोनों स्मार्टफोन्स में Qualcomm Snapdragon 8th Gen 3 चिपसेट होगा, जिसका लॉन्च 25 अक्टूबर को होने वाला है।

|       |

अगर आप नए स्मार्टफोन की खरीदारी की सोच रहे हैं, तो आने वाले सप्ताह में दो बड़े ही शानदार विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं।