TMKOC News – ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक ऐसा शो है, जिसके हर एक किरदार की अपनी अलग पहचान है। अगर दर्शक जेठालाल और बबीता जी को स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं, तो उन्हें बापूजी की एक्टिंग भी बहुत अच्छी लगती है। बापूजी के किरदार में एक्टर अमित भट्ट ने भी खूब नाम कमाया है। हाल ही में बापूजी का किया गया एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक यूजर ने अमित भट्ट से ऐसा सवाल किया, जिसके बारे में सोचकर भी आप हैरान रह जाएंगे। लेकिन उससे भी ज्यादा हैरानी तो तब होगी, जब आप यूजर के सवाल पर दिए गए जवाब को सुनेंगे।
Must Read – Relationship Tips: रिश्ता टूटने से बचाने है तो इन 5 बातों की बांध लें गांठ, हमेशा खुशहाल रहेगी जिंदगी
बापूजी गुटखा खाते हैं क्या ?
तारक मेहता के उल्टा चश्मा शो के बापूजी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। उस वीडियो में एक्टर अमित अपनी वाइफ के साथ नजर आएं। जैसै ही उन्होंने ये वीडियो शेयर किया फैंस का कमेंट आने लगा। वहीं एक यूजर ने एक अटपटा सा सवाल पूछ लिया, जिसका उन्होंने मजेदार जवाब भी दिया। यूजर ने पूछा कि- बापूजी आप गुटखा खाते हैं क्या। बिना देर किए बापूजी ने फौरन जवाब में कह दिया हां। दरअसल, यूजर ने बापूजी के दांतों को देखते हुए ये सवाल पूछा। वैसे आपको बता दें कि बापूजी से पूछा गया ये सवाल और उनका जवाब इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं इस सवाल पर तो अब बहुत सारे मीम भी बनने लगे हैं। कई यूजर अब उन्हें गुटखा ना खाने की सलाह भी दे रहे हैं, साथ ही उन्हें गुटखा खाने से होने वाले नुकसान के बारे में भी बता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं बापूजी
बता दें कि 50 साल की उम्र में भी अमित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर फनी मीम्स और डायलॉग्स अपने फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। अमित भट्ट का जन्म गुजरात में हुआ है। लेकिन फिलहाल वो अपने दो जुड़वा बच्चों और बीवी के साथ मुंबई में रहते हैं।