The Great Khali को तो आप जानते ही होंगे। लेकिन क्या कभी आपने उनकी पत्नी को देखा है। वैसे आप में से कई लोग ये सोच रहे होंगे कि खली की पत्नी भी उनकी तरह ही लंबी- चौड़ी होंगी। लेकिन यहां आप गलत हैं, क्योंकि खली की पत्नी का फिगर तो ऐसा है जनाब, जिसे देखकर आप भी देखते रह जाएंगे। जी हां, खली की पत्नी की खूबसूरती के आगे बॉलीवुड की कई हसीनाएं कहीं नहीं ठहरती। खली की पत्नी दिखने में बिल्कुल किसी महलों की रानी की तरह लगती है।
Must Read
- Some Bollywood Films: कुछ ऐसी बॉलीवुड फिल्में जिसका अंत दर्शकों को नहीं आया पसंद
- आखिर क्या कारण है कि 11 साल बाद भी लोग अजित की फिल्म Billa 2 को याद कर रहे है?
जानिए कौन हैं The Great Khali की पत्नी
द ग्रेट खली की पत्नी का नाम हरमिंदर कौर है। हरमिंदर जालंधर के नूर महल की रहने वाली है। खली और हरमिंदर की शादी साल 2002 में हुई थी। खली की पत्नी हरमिंदर कौर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। रेसलर खली की पत्नी हरमिंदर कौर दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे अक्सर सोशल मीडिया पर होते ही रहते हैं। वैसे आपको बता दें कि हरमिंदर कौर तब से चर्चा में आई जब खली ने बीजेपी पार्टी ज्वॉइन किया। उसके बाद से ही उनकी पत्नी हरमिंदर कौर के नाम के भी चर्चे होने लगे।
खली की कामयाबी के पीछे पत्नी का बहुत बड़ा रोल
कहा जाता है कि एक सफल आदमी के सक्सेस के पीछे एक औरत का हाथ होता है और खली के मामले में ये बात बिल्कुल सच है। खली की कामयाबी के पीछे उनकी पत्नी हरमिंदर कौर का बहुत बड़ा रोल है। हरमिंदर कौर और खली की उम्र से लेकर कद- काठी सभी चीजों में बहुत अंतर है, लेकिन हरमिंदर को कभी भी इन सभी चीजों को लेकर परेशानी नहीं हुई। हरमिंदर ने हमेशा ही खली के आगे बढ़ने में उनका साथ दिया है। खली और उनकी पत्नी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों एक- दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। फिलहाल खली और हरमिंदर की एक बेटी है।