Snake Bite Tips – बरसात के मौसम में सांप काटने का खतरा बढ़ जाता है। कई लोग तो सिर्फ सांप का नाम सुनकर ही डर जाते हैं। वहीं कई लोग तो ये सोचते हैं कि सांप काटने से इंसान का बचना मुमकिन ही नहीं है। लेकिन ऐसा नहीं है, कई बार सांप के काटने के बाद भी इंसान को बचाया जा सकता है। लेकिन उसके लिए उससे जुड़ी सही जानकारी का होना जरूरी है। तो आइए जान लेते हैं कि आखिर सांप काटने की पहचान कैसे करें और अगर सांप काट ले, तो फौरन उसका इलाज कैसे किया जाए।
Must Read
- Relationship Tips: रिश्ता टूटने से बचाने है तो इन 5 बातों की बांध लें गांठ, हमेशा खुशहाल रहेगी जिंदगी
- मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए मुगल बादशाह खाते थे ये चीज, फिर बनाते थे एक साथ कई राजकुमारियों के साथ संबंध
ऐसे करें सांप के काटने की पहचान | Snake Bite Tips
डॉक्टर्स की मानें तो सांप के काटने पर शरीर में निशान बन जाते हैं। अगर किसी जहरीले सांप ने काटा है तो बॉडी पर सांप काटने के दो निशान बनते हैं और अगर किसी कम जहरीले या गैर जहरीले सांप ने काटा है तो बॉडी पर छोटे- छोटे बहुत से निशान बन जाते हैं।
सांप काटने के लक्षण | Snake Bite Tips
उल्टी आना, अकड़न, कंपकंपी, एलर्जी, पलकों का गिरना, घाव के चारों तरफ सूजन, जलन, लाल होना, त्वचा का रंग बदलना, दस्त, बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, और जी मिचलाना ये सारे लक्षण किसी सांप के काट लेने पर नजर आते हैं। इसके अलावा कई बार पीड़ित में लकवा मारने, ब्लड प्रेशर कम होने और ज्यादा प्यास लगने जैसी परेशानी भी नजर आती है।
सांप काटने पर कैसे करें तुरंत इलाज – Snake Bite Tips
वैसे तो सांप काटने पर जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर के पास जाना चाहिए। लेकिन उससे पहले भी कुछ उपाए हैं, जिसे करने से सांप का जहर शरीर में ज्यादा जल्दी नहीं फैलता। अगर किसी इंसान को सांप काट ले, तो सबसे पहले उस इंसान को शांत कर के लिटा दें। फिर उसके घाव को साफ कर के घाव को किसी गीले और साफ कपड़े से ढक दें।
वहीं इसके अलावा ये भी माना जाता है कि सांप के काटने पर पीड़ित शख्स को थोड़ा ज्यादा घी खिलाकर उसे उल्टी करवाना चाहिए, जिससे जहर ना फैले। इसके अलावा लहसुन को पीसकर उसमें शहद मिलाकर घाव वाले जगह पर लगाने से भी फायदा होता है।
सांप काटने पर कभी ना करें ये काम
जानें सांप काटने पर कैसे बचाई जा सकती है जान, बरसात में बढ़ जाता है सांप का खतरासांप काटने पर कभी भी घाव वाली जगह पर बर्फ रखना या बर्फ से सेकाई नहीं करनी चाहिए। जिस शख्स को सांप ने काटा हो उसे चलने नहीं देना चाहिए। अस्पताल तक ले जाने के लिए भी एंबुलेंस का इस्तेमाल करेें तो बेहतर होगा।