क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के ऐेसे करोड़ों फैन्स हैं, जो उनके एक झलक पाने को भी बेताब रहते हैं। ऐसे में उनके फैन्स के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। जी हां, खबर है कि धोनी अब जल्द ही फिल्मों में एक्शन करते नजर आएंगे। अब धोनी ने किसी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है या फिर जल्द ही करने वाले हैं, इसका जवाब तो आपको धोनी की धर्मपत्नी साक्षी धोनी ही देंगी।
Must Read – Murder Mystery Web Series: ‘कोहरा’ ही नहीं, ये 5 वेब सीरीज भी हैं धांसू , आखिर तक कातिल का नहीं चलेगा पता
इस जोड़ी ने खोला प्रोडक्शन हाउस
वैसे अगर आपको मालूम ना हो, तो बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ मिलकर एक मूवी प्रोडक्शन हाउस की शुरूआत की है। इस प्रोडक्शन हाउस का नाम धोनी इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड रखा गया है। वहीं, इस प्रोडक्शन हाउस की पहली मूवी का नाम Let’s Get Married है, ये एक तमिल मूवी है। धोनी इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रोडक्शन हाउस की पहली मूवी ‘LGM’ भी जल्द ही रिलीज होने वाली है।
धोनी कब करेंगे बतौर एक्टर करियर की शुरुआत
फिल्म के प्रमोशन को लेकर जब धोनी और साक्षी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी साक्षी धोनी से सवाल पूछा गया कि क्या महेन्द्र सिंह धोनी फिल्मों में बतौर एक्टर दिखेंगे? इस सवाल के जवाब में साक्षी धोनी ने कहा कि मुझे उस दिन का इंतजार है। वह मेरे लिए सबसे खुशी का दिन होगा। अगर ऐसा होता है तो। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे उस दिन का बेसब्री से इंतजार है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह जरूर ऐसा करेंगे।
साक्षी धोनी की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी एक अच्छे एक्टर साबित हो सकते हैं, क्योंकि धोनी साल 2006 से कैमरे के सामने काम कर रहे हैं। उन्हें कैमरे से बिल्कुल भी डर नहीं लगता है। उन्होंने कई सारे विज्ञापन किए हैं।
एक्शन फिल्में करेंगे धोनी
पति महेंद्र सिंह धोनी के लिए साक्षी ने ये भी कहा कि- अगर धोनी के लिए फिल्म सेलेक्ट करने का मौका मिले, तो वो कैप्टन कूल के लिए एक्शन फिल्में सेलेक्ट करेंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि धोनी के फैन्स को धोनी एक्शन में ज्यादा अच्छे लगते हैं। वैसे साक्षी ने ये भी कहा है कि अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट आ्ती है, तो धोनी फिल्म जरूर करेंगे।
बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट इतिहास के सबसे कामयाब कप्तानों में गिने जाते है। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया वनडे और टी 20 वर्ल्ड कप के अलावा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया है।